फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फरारी काट रहे दो पशु तस्करों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लंबे समय से फरारी काट रहे पशु तस्करी के दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उनके घर जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों का नाम गत 30 अक्तूबर को पुलिस-पशु तस्करों में हुई मुठभेड़ के बाद सामने आया था। उसके बाद से उनकी तलाश जारी है लेकिन अब तक दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लगातार फरारी को देखते हुए न्यायालय की तरफ से भी एक माह के भीतर न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव की अगुवाई वाली टीम भेजकर कोतवाली क्षेत्र के तकिया सुकृत निवासी मल्लू उर्फ अफसर के घर और गांव के प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कराने की कार्रवाई की गई। इसके लिए मुनादी की भी कार्रवाई की गई। इसी तरह फरारी काट रहे कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी इबरार उर्फ झोटा के खिलाफ भी न्यायालय की तरफ से नोटिस निर्गत किया गया था, जिसे आरोपी के घर पर चस्पा कर नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई कराई गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। एक महीने के भीतर अगर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि गत 30 अक्तूबर को मधुपुर क्षेत्र के दुमुहिया पुल के पास मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में बिहार के अधौरा से जुड़े बलवंत गिरोह का नाम तो सामने आया ही था, मल्लू और इबरार की भी इस मामले में अहम भूमिका पाई गई थी। मादक पदार्थ तस्करी से भी इस गिरोह का जुड़ाव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें