शक्तिनगर। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मानव संसाधन के राजभाषा विभाग की ओर से एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) में आयोजित तीन दिनी कार्यक्रम के दौरान सोमवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए सुरक्षा का संदेश दिया गया। जागरूकता नाटक की प्रस्तुति शांति निकेतन जन सेवा समिति वाराणसी की टीम ने की। तीन मार्च तक चलने नाटक का मकसद प्लांट और आसपास के ग्रामीण लोगो में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस नाटक का विषय ‘‘जीवन अनमोल है’’ , जिसमे हर तरह की सुरक्षा , जैसे सड़क सुरक्षा, प्लांट में सुरक्षा, एवं कोरोना से बचने के तरीको पर गंभीर रूप से ध्यान दिया गया। नुकड़ नाटक की पहले दिन की प्रस्तुति ईडीसी एवं सफाई विभाग के अलावा कोटा बस्ती गाँव में कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के लिए 12 महत्वपूरण जगहों को जैसे सैनिटेशन विभाग, ईडीसी, टाउनशिप, इत्यादि को चयनित किया है। नुक्कड़ नाटक के जरिये 10 हजार लोगों से सीधे जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसके सिंह ने कहा की सुरक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमें हर पल हर जगह सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहने चाहिए। इस मौके पर मौजूद सभी दर्शकों ने नाटक का आनंद लिया व कलाकारों का हौसला बढ़ाया।