फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निषाद समाज को एससी आरक्षण के लिए दिलाया संकल्प

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं क़ो सम्बोधित करते वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी।
विज्ञापन
सोनभद्र। निषाद आरक्षण संकल्प अभियान के तहत विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। हिंदुआरी मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ चंडी तिराहा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में उन्होंने निषाद समाज को अनुसूचित जाति (एससी) का आरक्षण देने की मांग उठाई। सहनी ने कहा कि निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को हाथ में गंगाजल लेकर आरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को आरक्षण के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि निषाद समाज को आरक्षण दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई। सहनी ने कहा कि समाज अब अपने अधिकारों और मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मझवार के नाम पर आरक्षण के प्रावधान का उल्लेख करते हुए बिंद और केवट समेत संबंधित निषाद समुदायों को आरक्षण का लाभ देने की मांग की। सहनी ने कहा कि आरक्षण का मुद्दा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अभियान के जरिये उठाया जाएगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यदि निषाद समाज को एससी आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है तो समाज के लोग अपने राजनीतिक फैसले स्वयं लेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें