फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा प्रीमियर कप क्रिकेट में सेक्टर दस ने आरएमसीसी को हराया

विज्ञापन
ओबरा के रामलीला मैदान में ओबरा प्रीमियर कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि राहु - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। राम मंदिर प्रांगण स्थित रामलीला मैदान में रविवार को ओबरा प्रीमियर कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल श्रीवास्तव और रमेश सिंह यादव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया। पहला मैच सेक्टर दस और आरएमसीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएमसीसी की टीम आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 51 रन पर सिमट गई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी सेक्टर दस की टीम ने 8.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य पूरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले किशन मैन ऑफ द मैच रहे। वहंी बेस्ट बैट्समैन लक्ष्मीकांत और बेस्ट बॉलर अक्षय रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक अलीशेर और जीशान खान रहे। समाजसेवी रमेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश केशरी, नीलकांत तिवारी, विपिन सिंह कश्यप, त्रिरत्न शुक्लेश, दीपक केशरी, नीरज भाटिया, शिवम केशरी, जीएन शुक्ला, आयोजक डॉ. शिवम द्विवेदी व महेश अग्रवाल मौजूद रहे। उद्घोषक अभिषेक सेठ व समीर माली तथा स्कोरर संदीप अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें