ओबरा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनभद्र पुलिस अधीक्षक की पत्नी व जिला अस्पताल सोनभद्र की सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा गुप्ता रही। वहीं विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर के उत्कृष्ट कार्यों हेतु सचिव गोविंद अग्रवाल को डॉ. आकांक्षा गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर गोविंद अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान समस्त रक्तदाताओं को समर्पित करता हूं।