हिंडाल्को को एक बार फिर ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए साल 2020 का प्रतिष्ठित पुरस्कार सीम एनर्जी मैनेजमेंट प्लेटिनम अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। एल्युमिनियम कैटेगरी में हिंडाल्को एवं रेणुसागर पॉवर डिविजन को मिला यह पुरस्कार वर्चुअल अवार्ड समारोह के जरिए दिया गया। इसका आयोजन एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स सीम ने किया था। हिंडाल्को को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में सतत विकास के लिए ऊर्जा की सुव्यवस्थित खपत के लिए किए गए निरंतर प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। इस मौके पर हिंडाल्को के सीईओ एन. नागेश ने संस्थान की ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की दिशा में किये गए प्रयासों की सराहना की एवं सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें आगे भी इसी दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहना होगा।