फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाद की समस्या पर समिति पहुंचे एसडीएम, सचिव को दिए वितरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। धान की फसल में खाद की जरूरत के बीच मुसहा साधन सहकारी समिति पर किसानों की परेशानी को लेकर बुधवार को एसडीएम विशाल कुमार ने समिति पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने गोदाम का निरीक्षण करने के साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से खाद वितरण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। मुसहा न्याय पंचायत के सैकड़ों किसान बुधवार सुबह करीब 10 बजे खाद लेने समिति के गोदाम पर पहुंच गए थे। किसानों का कहना था कि वे करीब एक माह से यूरिया और डीएपी के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों के मुताबिक समिति के गोदाम में करीब 300 बोरी यूरिया और डीएपी उपलब्ध है। इसके बावजूद वितरण नहीं होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि कई लोगों को खाद के लिए टोकन दिए गए थे, जबकि कुछ किसानों के फिंगरप्रिंट भी लगाए जा चुके हैं। इसके बाद भी खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई थी। किसान सुबह से शाम तक समिति परिसर में खाद मिलने की उम्मीद में जुटे रहे। दो दिन पूर्व किसानों ने खाद वितरण में हो रही परेशानी की शिकायत उपजिलाधिकारी विशाल कुमार से की थी। बुधवार को समिति पहुंचे एसडीएम के समक्ष किसानों ने खाद वितरण के साथ मशीन खराब होने की समस्या भी रखी। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। समिति के सचिव आजाद हिंद को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार खाद का वितरण सुनिश्चित करें और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। एसडीएम के निर्देश के बाद किसानों को जल्द खाद मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें