फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एसडीएम ने लिया धान खरीद का जायजा

विज्ञापन
केकराही धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
केकराही। सदर एसडीएम रमेश कुमार ने शुक्रवार को केकराही में धान क्रय केंद्र और उर्वरक केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से वहां बोरों की उपलब्धता और खरीद के बारे में जानकारी ली। किसानों से भी खाद मिलने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछताछ की। केंद्र पर कई दिनों से बोरे की कमी बनी हुई थी। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बोरे प्राप्त हो गए हैं। धान खरीद सुचारू की जा रही है। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि डीएपी केंद्र पर उपलब्ध नहीं है। इस संदर्भ में एआर कोऑपरेटिव से वार्ता कर एसडीएम ने जल्द डीएपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। केंद्र पर 324 क्विंटल धान की खरीद तीन किसानों से की गई है। एसडीएम ने धान क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानों से वार्ता की और उन्हें धान लाकर तौल कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लेखपाल के पास उपलब्ध कराकर के सत्यापन तुरंत करवा लें, जिससे धान की तौल में कोई दिक्कत ना हो। सभी लेखपालों को प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें