दुद्धी। एसडीएम सुरेश कुमार राय ने बृहस्पतिवार को राजस्व अमीनों की बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर कड़ी नाराजगी जताई। फटकार लगाते हुए लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस महीने में कम वसूली अमीनों की तरफ से किया गया तो संबंधितों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए उनका वेतन रोका जाएगा। कहा कि अमीनों के पास केवल वसूली का कार्य होने के बाद भी राजस्व वसूली निराशाजनक है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में किसी भी लापरवाह अमीनों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और शासन को रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम प्रेषित की जाएगी। बैठक में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा तहसील क्षेत्र के राजस्व अमीन और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।