घोरावल। एसडीएम प्रकाशचंद्र ने बृहस्पतिवार को एमपी यूपी बॉर्डर का निरीक्षण किया। वहीं सीमावर्ती चितरंगी तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के मद्देनजर यूपी एमपी सीमा को सील कर दिया। इस दौरान उन्होंने अनाज लदे एक पिकअप को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया। एसडीएम प्रकाशचंद्र ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को बॉर्डर पर जाकर हालात का जायजालिया। बॉर्डर को सील करने के साथ ही महांव गांव में भी एक बैरियर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।