ज्ञानपुर। जिले में अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को एक से 12वीं तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण विद्यालय में पठन पाठन नहीं होगा, लेकिन सभी शिक्षक मौजूद रहेंगे।