फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में किए गए 621 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में में नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी ग्रामीण इलाकों में 621 बच्चों का विभिन्न कक्षाओं में नामांकन किया गया। अब तक कुल 40373 नामांकन किए जा चुके हैं। संपूर्ण नामांकन अभियान सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड 19 के नियमों के अनुसार किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदयचंद्र राय ने इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ओड़हथा तथा प्राथमिक विद्यालय उसरीखुर्द में स्वयं उपस्थित होकर बच्चों का नामांकन किया। इसके साथ ही साथ ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में नामांकन डोर टू डोर अध्यापकों के द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि इस समय घोरावल ब्लॉक के 304 प्राथमिक विद्यालयों एवं 104 प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में बच्चों का नामांकन कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी शिक्षकगण अपने अपने विद्यालयों में नामांकन कार्य के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से लगे हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा नामांकन से न छूटने पाए और शत प्रतिशत नामांकन हो। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय कार्यालय में नामांकन करने के साथ ही शिक्षकगण डोर टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिक्षा क्षेत्र घोरावल के प्राथमिक विद्यालय में 479 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 142 नये नामांकन किये गये।नामांकन अभियान के तहत अब तक 40373 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में 28016 और प्राथमिक विद्यालयों में 12357 नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें