फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: स्कूल का गेट ढहा, मलबे में दबने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 05 Dec 2022 08:23 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, सोनभद्र

सार

बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देर रात छात्र की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। रविवार को यह मामला उजागर हुआ तो शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने दुद्धी बीईओ से घटना की रिपोर्ट तलब की और प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मोबिन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के दुद्धी में स्कूल का अधूरा गेट व दीवार ढहने से शुक्रवार को कक्षा एक का छात्र जख्मी हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को दो दिन तक जिम्मेदार दबाने में लगे रहे। रविवार को मामला उजागर हुआ तो बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है।

खोखा ग्राम पंचायत के तहत पगडेवा टोला के प्राथमिक विद्यालय में दो दिसंबर को निपुण एसेसमेंट टेस्ट था। दोपहर में छुट्टी होने पर बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान विद्यालय का मुख्य गेट और उससे सटी दीवार अचानक ढह गई। उसकी चपेट में आने से कक्षा एक का छात्र श्लोक (7) पुत्र सुरेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। 

बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देर रात छात्र की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। रविवार को यह मामला उजागर हुआ तो शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने दुद्धी बीईओ से घटना की रिपोर्ट तलब की और प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मोबिन को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें