फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूली बच्चों को खसरा-रूबेला से बचाव के लिए लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को प्रतिरक्षण विभाग की टीम ने टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान संत जेवियर्स स्कूल, वीरांगना विद्या मंदिर आदि विद्यालयों में कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर (खसरा-रूबेला) टीका लगाया गया। बताया गया कि यह अभियान जिले के 2430 शिक्षण संस्थानों में 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। सीएमओ डा. पीके राय ने बताया कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान चला रही है। इसी के तहत विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों को समाप्त करना है जो बच्चों में निमोनिया, दस्त, अंधापन, बहरापन, कमजोर दिमाग और जन्मजात हृदय रोग जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें