राबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को पूजन अर्चन करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। श्रावण मास के चौथे सोमवार को भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। राबर्ट्सगंज में वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर व बरैला मंदिर के कपाट खुले रहे जहां सुबह से शाम तक दर्शन पूजन चलता रहा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। इस दौरान कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच महादेव के समक्ष मत्था टेका और मन्नतें मांगी। सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात रही। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, बरैला स्थित भोलेेशंकर मंदिर में भक्तों ने बारी-बारी से पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में हर-हर महादेव का जयकारा भी लगता रहा। पुलिस के अधिकारी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों से स्थिति की जानकारी लेते रहे। रामगढ़ : क्षेत्र के देवालयों पर सावन के चौथे सोमवार को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। दुद्धी : सावन के चौथे सोमवार को भगवान भोले का श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा से अपने घरों और स्थानीय शिवालयों में पूजन अर्चन किया। महिलाएं और पुरुषों ने शिवालयों में बारी-बारी से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जलाभिषेक किया और धतूरा, फूल वबेलपत्र अर्पित किया। बभनी/सांगोबांध : सावन के चौथे सोमवार को भगवान भोले का श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा से अपने घरों और स्थानीय शिवालयों में पूजन अर्चन कर भगवान को प्रसाद चढ़ाया। यूपी और छतीसगढ के बार्डर पर पागन नदी के तट पर स्थित शिवमंदिर पर आसपास के कई गांवों के गांवों के लोगों ने पूजन अर्चन किया।