फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सविता गोंड बनीं राष्ट्रीय सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में 8 दिसंबर को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में रासपहरी की सविता गोंड राष्ट्रीय सचिव चुनी गई। इसके साथ ही कृपाशंकर पनिका राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और बभनी के इंद्रदेव खरवार अखिल भारतीय फ्रंट कमेटी के सदस्य चुने गए हैं। अधिवेशन में एक बार फिर से एसआर दारापुरी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। अधिवेशन में महिला सशक्तीकरण, रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा हुई। अधिवेशन में अर्थशास्त्री अरुण कुमार ने मांग पत्र पेश किया। गांधीमार्गी आचार्य शुभमूर्ति की अध्यक्षता में अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया। अधिवेशन में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें