घोरावल कस्बे में दलदल में फंसी गाय की जान बचाते युवा।
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कस्बे मेें रविवार को दलदल में फंसी गाय की युुवाओं ने जान बचाई। घोरावल नगर में पानी की टंकी के पास दलदल में एक गाय सुबह से ही फंसी हुई थी और दलदल में धंसती जा रही थी। गाय अपनी जान बचाने के लिए लगातार चिल्ला रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता सुंदरम उमर ने इसकी जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल के जिला बलोपासना प्रमुख प्रसून कुमार, राजेश कुमार, विंध्यवासिनी बाबू, महेश रावत, विनय गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंच गए और घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे गाय को दलदल से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।