रार्ट्सगंज में बाईपास की मांग को लेकर धरना देते मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत)के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर के मध्य से गुजरी सड़क को स्टेट हाईवे घोषित करने के विरोध एवं नगर के बाहर से बाईपास रोड बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के सदस्य एवं व्यापारियों ने सोन बाजार कटरा के पास धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर की धर्मशाला, मेन चौक, महिला थाना रोड को जनप्रतिनिधियों के गोपनीय प्रस्ताव पर पीडब्लूडी विभाग लखनऊ की तरफ से 21 अगस्त 2020 को अधिसूचना जारी करके स्टेट हाईवे घोषित करा दिया गया। इसका हम सब विरोध कर रहे हैं। कहा कि नगर के बाहर बाईपास बनाया जाए। चेतावनी दी कि यदि नगर के बाहर बाईपास नहीं बनाया गया तो पूरे बाजार को बंद करके व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा। व्यापारी सुभाष जैन, अवधेश गुप्ता और दिलीप केशरी ने कहां कि किसी भी कीमत पर नगर की रोड को स्टेट हाईवे नहीं बनने दिया जाएगा। नगर के बाहर बाईपास बनाने तक आंदोलन किया जाएगा। कहा कि यदि किसी व्यापारी को चौड़ीकरण के लिये नोटिस मिला तो व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। जिसे किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। सभी ने शासन प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर मानवाधिकार जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी, सुभाष, दिलीप, अवधेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, धीरेन्द्र, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।