कोल इंडिया आईटीआई इंप्लाइज यूनियन (सीटिया) के खड़िया कार्यकारिणी का शनिवार की शाम चयन किया गया। इस दौरान संरक्षक पद के लिए एसएन लाल और संगठन मंत्री पद के लिए राजेश कुमार सिंह चयनित किए गए।
अध्यक्ष पद की कमान सत्यजीत राजू, उपाध्यक्ष संपुल राम, सचिव हरिमोहन चौधरी, सहसचिव वीएन सिंह, कोषाध्यक्ष छविलाल पटेल को बनाया गया।
एनसीएल जोन के क्षेत्रीय सचिव बीके पटेल ने नई कार्यकारिणी को दायित्व का बोध कराया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि
उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करेगी। इस मौके पर देवेंद्र सिंह के साथ ही अन्य लोगों की मौजूदगी भी रही।