फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सत्य सनातन ट्रस्ट... ठगी के नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सत्य सनातन ट्रस्ट के जरिए 10 राज्यों में 11.63 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के खुलासे और यूपी-एमपी से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। ठगी की रकम किन संस्थाओं और व्यक्तियों के जरिए खपाई गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए साइबर पुलिस और दुद्धी कोतवाली की एक-एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक की जांच में यूपी और एमपी के कुछ और नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी और उनसे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जांच में सामने आया है कि सोनभद्र के पते पर ट्रस्ट का गठन कर उसके जरिए मध्यप्रदेश से 10 राज्यों तक साइबर ठगी का नेटवर्क फैलाया गया। इस मामले में सोनभद्र से पांच और भोपाल से तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संस्थाओं की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के दायरे में यह भी शामिल है कि ट्रस्ट से जुड़ी संस्थाओं की कथित ठगी में क्या भूमिका रही। इन संस्थाओं का पंजीकरण कब और किसके जरिए कराया गया, उनके पदाधिकारियों और गिरफ्तार आरोपियों के बीच क्या संबंध हैं और लोगों को किस तरह नेटवर्क से जोड़ा गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, ट्रस्ट और संस्थाओं के खातों में पहुंची रकम किन व्यक्तियों के जरिए आई और संबंधित लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत जिन 10 राज्यों तक नेटवर्क फैला बताया जा रहा है, वहां स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग इससे जुड़े हैं। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर पुलिस और दुद्धी कोतवाली की एक-एक टीम को विशेष रूप से लगाया गया है। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें