फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सरिया लदे ट्रक ने रौंदा, सपा नेता के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की लोहिया वाहिनी के जौनपुर जिलाध्यक्ष के पिता की रविवार को लोढ़ी में जिला अस्पताल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अस्पताल के सामने ब्रेकर पर बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जौनपुर शहर के मड़ियाहूं रेलवे क्रॉसिंग निवासी महेंद्र प्रताप (55) सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव स्थित अपनी बहन के घर आए थे। यहां से अपने भांजे अश्वनी मौर्य (33) को साथ लेकर किसी काम से ओबरा गए थे। शाम को लौटते समय जिला अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास ब्रेकर पर बिखरे बालू-भस्सी के कारण उनकी बाइक फिसल गई। बाइक चला रहे महेंद्र प्रताप सड़क की ओर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हेलमेट न होने के कारण ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया। हादसे में अश्वनी बाल-बाल बच गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। महेंद्र प्रताप के पुत्र भानु प्रताप मौर्य सपा की लोहिया वाहिनी के जौनपुर जिलाध्यक्ष हैं। खबर मिलते ही परिवार सोनभद्र के लिए रवाना हो गया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें