फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासतों के विलय से सरदार पटेल ने रखी अखंड भारत की नींव : जगदीश

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी को संबो​धित करते सहकारी समिति मिर्जापुर के चेयरमैन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषयक गोष्ठी में जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की करीब 565 रियासतों के विलय में निर्णायक भूमिका निभाकर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनके प्रयासों से ही स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट रखने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि आजादी के समय रियासतों के सामने भारत में शामिल होने या स्वतंत्र रहने का विकल्प था, जिससे देश के विभाजन और बिखराव का खतरा था। सरदार पटेल ने वीपी मेनन के सहयोग से अधिकांश रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया। जगदीश सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते पटेल के ऐतिहासिक योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें