फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए संजय सिंह चयनित

विज्ञापन
मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए चयनित संजय सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक एवं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव संजय सिंह का चयन 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह दक्षिण कोरिया के दाएगू महानगर में 22 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुकृत ग्रामसभा निवासी संजय सिंह कबड्डी संघ सोनभद्र के उपाध्यक्ष भी हैं। नवंबर 2025 में चेन्नई में आयोजित एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन विश्व प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयन की सूचना मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, सुकृत ग्रामवासियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, मीडिया कर्मियों एवं शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई दी। संजय सिंह ने बताया कि विश्व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें