फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय भुगतान में देरी पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सीजीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना की आवासीय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते  सफाई कर्मी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में सफाई कार्य करने वाले संविदा श्रमिकों ने समय पर मानदेय और न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। श्रमिकों का आरोप है कि सफाई कार्य का ठेका मुख्य संविदाकार आरके एसोसिएट के पास है, जिसने यह कार्य पेटी ठेके पर शिवा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दे रखा है। शासनादेश के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है, मानदेय का नियमित भुगतान नहीं हो रहा है। ईपीएफ और ईएसआईसी से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए जाते। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रबंधन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें