फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनुदेशक संदीप पाल की हत्या कर भड़का संघ, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पनारी के अनुदेशक संदीप कुमार पाल की गत दिनों रेणुकूट में पीट-पीटकर हत्या पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को संघ ने डीएम और बीएसए से मिलकर घटना के प्रति नाराजगी जताई। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व नौकरी देने की मांग की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संदीप कुमार पाल को अज्ञात लोगों ने मार-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे उनके परिवार पर विषम परिस्थितियां आ गई हैं। एसोसिएशन ने इस घटना को असहनीय बताया है और विभागीय सहयोग की अपेक्षा की है। एसोसिएशन ने अपनी मांगों में कहा है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, संदीप के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, परिवार को एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि दिलाई जाए और मामले की एसआईटी जांच कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री हरिशंकर, रामअवध मौर्य, शैलेंद्र यादव, पवन, अरुण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें