फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़े ट्रेलर से टकराया बालू लदा ट्रक, रेणुकूट-वाराणसी मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी में वाहनों से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रेणुकूट। रेणुकूट-वाराणसी मुख्य मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह हुए टैंकर और ट्रेलर हादसे के बाद रात में एक और दुर्घटना हो गई। सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त कोयला लदे ट्रेलर से बालू लदा ट्रक टकरा गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। शनिवार सुबह हथवानी मोड़ के पास डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे के बाद टैंकर को तो मौके से हटा दिया गया लेकिन क्षतिग्रस्त ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान शनिवार रात करीब 10 बजे उधर से गुजर रही बालू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर यातायात पुलिस के साथ पिपरी थाना और रेणुकूट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। जाम की गंभीरता को देखते हुए मुर्धवा मोड़ से भारी वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर दबाव कम किया जा सके। प्रशासन ने देर रात क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद रात करीब 12 बजे जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका। लगातार हुई दो सड़क दुर्घटनाओं के कारण रेणुकूट-वाराणसी मार्ग पर पूरे दिन और देर रात तक यातायात प्रभावित रहा। पिपरी एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि आवागमन सुचारु बनाने के लिए पुलिस टीम तत्परता से लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें