फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समूह सखियों ने मांगा दस हजार रुपये मानदेय और एंड्रॉइड मोबाइल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करती समूह स​खियां। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां विकासखंड की समूह सखियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग की। समूह सखियों ने कहा कि उन्हें वर्तमान में प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय मिलता है, जबकि उनके कार्य का अधिकांश हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित है। समूह सखियों के अनुसार ऑनलाइन कार्य के लिए एंड्रॉइड मोबाइल और इंटरनेट की आवश्यकता होती है। मोबाइल खरीदने और हर महीने रिचार्ज कराने का खर्च वर्तमान मानदेय में वहन करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रकृति को देखते हुए मानदेय में वृद्धि के साथ प्रत्येक समूह सखी को एंड्रॉइड मोबाइल और हर महीने रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। समूह सखियों ने जिलाधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मानदेय बढ़ाने तथा मोबाइल और रिचार्ज की सुविधा दिलाने की मांग की। इस दौरान सीमा,सरिता,रंजीता पासवान, किरण, सुनीता, अंजनी, पूजा, आरती, सरस्वती, सीमा, प्रियंका, पूजा, उर्मिला आदि मौजूद रहीं। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने महिलाओं से वार्ता की। उनकी समस्याओं के समुचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें