फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खोवा, गुलाब जामुन, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में मिठाई की लगी दुकान। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान चार प्रतिष्ठानों से खोवा, गुलाब जामुन, पनीर और चंद्रकला मिठाई के एक-एक नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के पास भेजा जा रहा है। जिले में 21 से 27 अगस्त तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीम ने खलियारी रोड स्थित पटवध के एक प्रतिष्ठान से खोवा और गुलाब जामुन के एक-एक नमूने लिए। चोपन बाजार स्थित कन्हैया स्वीट्स से पनीर और चंद्रकला मिठाई का नमूना संग्रहित किया। सहायक आयुक्त योगेश त्रिवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें