म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित पंचायत भवन पर कैंप लगाकर बाहर से आए 58 लोगों का सैंपल लिया गया। विभिन्न गांवों से आए लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए। म्योरपुर ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे द्वारा कैंप लगाकर सैंपल लिया गया। इस दौरान किलबिल, करहिया, नधिरा व म्योरपुर समेत विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सभी के सैंपल को बीएचयू स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फिरोज आबेदीन ने बताया कि कैंप में 58 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। सभी लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।