फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के परिवार के 14 सदस्यों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लाक क्षेत्र के पुरना कलां गांव में रविवार को आयी जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग ने पूरे परिवार के 14 लोगों की जांच कराया। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा से कोरोना पॉजिटिव के घर पहुंची एंबुलेंस से परिवार के सभी 14 सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी का सैंपल लेने के बाद शाम करीब पांच बजे छोड़ दिया गया। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी रोहित सिंह ने कहा कि मंगलवार की सुबह से पूरे गांव में स्वास्थ विभाग की टीम घर घर जाकर स्वास्थ सम्बन्धी पूरी जांच करेंगी। बता दें कि पुरना कला गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रशासन ने सोमवार को गांव को सील कर दिया है। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, पन्नूगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर बांस बल्ली से गांव के रास्ते को बैरिकेटिंग करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें