राबर्ट्सगंज में प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : SONBHADRA
सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन व दुर्व्यवस्था के विरोध में रविवार को पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड, सर्द मौसम में भी सरकारी स्कूल के बच्चे बिना ड्रेस व स्वेटर के स्कूल जाने को विवश हैं। अभिभावकों के खाते में सरकार की तरफ से अभी तक डेढ़ लाख बच्चों का पैसा नहीं पहुंचा है। कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। कहा कि 1100 रुपये में बच्चों को जूता, मोजा, स्वेटर और बैग कैसे मिल पाएगा। सोनभद्र प्रदेश का आठवां पिछड़ा इलाका है लेकिन यहां शिक्षा महंगी है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को भूल गई है। प्रदर्शन में हरिदास अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, मुन्ना केसरी, हीरा सोनकर, बच्चा अंसारी, विजय गुप्ता, नौशाद, मुन्ना कुशवाहा, धीरज पटेल, संदीप भारती, मनीष यादव, लक्ष्मण यादव. मोती कोल आदि मौजूद रहे।