नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा क़ो सलामी देते शैक्षणिक भ्रमण पर गए सोनभद्र के पीए
सोनभद्र। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिल्ली शैक्षिक भ्रमण पर गए सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सलामी देकर उनके साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का भी भ्रमण किया और विभिन्न वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के ज्ञान का विस्तार करने और उनमें राष्ट्रीय गौरव व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इंडिया गेट पर विद्यार्थियों ने नेताजी के योगदान को याद किया। वहीं, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वन्यजीवों को करीब से जानने और उनके संरक्षण का महत्व समझने का अवसर मिला। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।