फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एएनएम का वेतन रोका, पांच को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कई एएनएम का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है। कई कर्मियों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि उपकेंद्र सांगोबांध की नीलम देवी व सुनीता गुप्ता, लिलासी उपकेंद्र की रिंकू सिंह व आशा गुप्ता, खैराही उपकेंद्र की एएनएम लीलावती देवी व सीधहवा उपकेंद्र की एएनएम संगीता देवी का वेतन रोका गया है। इसके अलावा पांच एएनएम को चेतावनी पत्र जारी कर कार्य में सुधार लाने के लिए कहा गया है। इसमें कुंवारी उपकेंद्र की एनएम पार्वती देवी, परनी उपकेंद्र की एएनएम पूजा कुमारी इसी उपकेंद्र की सोनी पांडे, पीपरी उपकेंद्र की एएनएम अर्पिता यादव, वंदना मिश्रा शामिल हैं। सभी ने अगस्त माह में लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम प्रसव कराया गया है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है। बार-बार कहने के बाद भी कार्य में कोई सुधार न दिखने पर अंतिम चेतावनी देते हुए अगस्त माह का वेतन बाधित किया गया है। कहा कि अगले माह में कार्य में सुधार नहीं होता है तो इनके स्थानांतरण की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें