स्थानीय जामा मस्जिद के सदर लल्लन कुरैशी का निधन हो गया। उनके बेटे अतहर कुरैशी ने बताया कि उनके पिता कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार की शाम घर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई । काफी संख्या मेंनगर के लोगों ने लल्लन कुरैशी के वैरियर स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार नवाज बाद नमाज ए जनाजा पढ़ाई गई। इसके बाद काफिले के रूप में उनका जनाजा गौरव नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। जमा मस्जिद के सेक्रेटरी महफूज आरिफ ने बताया की उनके साथ वह पिछले करीब 35 सालों से जुड़े हुए थे। उनके निधन से काफी क्षति हुई है।