सोनभद्र/कोन। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर गांव को सैनिटाइज करने का निर्देश शासन ने दिया है। पंचायत राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत कोन में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सैनिटाइज कर लोगों को यह संदेश दिया कि सरकार सभी ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रत्येक दशा में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज किया जाएगा। सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी गांव वासियों से अपील भी किया कि लोग वैक्सीन लगवाएं तथा मास्क पहनें। दो गज की दूरी का पालन करें। जिला पंचायत अधिकारी विशाल सिंह को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार सभी गांव में सैनिटाइज कराएं। मौके पर ग्राम प्रधान, कोन मंडल के कार्यकर्ता, सचिव वीरेंद्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुद्धी/ प्रशासक कोन रविदत्त मिश्रा मौजूद रहे।