फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत चेक गड़बड़ी पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि लेखपाल का यह कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष यों न करना पड़े किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगवां ब्लाक के कोहरवल, झरना, कम्हरिया और दुबेपुर में क्षेत्रीय लेखपाल के जरिए सूखा राहत एवं ओला वृष्टि का चेक वितरण में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। सुविधा शुल्क न देने पर अनियमितता बरती जा रही है। इससे नाराज होकर अपना दल के जिला महासचिव सीपी पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने झरना मोड़ पर लेखपाल के विरुद्ध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सीपी पटेल ने कहा कि सपा की सरकार में उसके कर्मचारी भी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कहा कि किसानों की प्रमुख उपज खेती है। अगर प्रकृति ने साथ दिया तो फसल की सही उपज मिलेगी अन्यथा फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके बदले में सरकार की ओर से किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति के रूप में सूखा राहत का चेक दिया जा रहा है। उसमें भी लेखपाल सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। कहा कि इसे किसी     भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन अथवा प्रदर्शन     क्यों न करना पड़े किया जाएगा, लेकिन सुविधा शुल्क नहीं दिया जाएगा। किसान राम नारायण, राम अशीष और  राजकुमार ने कहा     कि एक तो पहले से ही किसानों    की फसल नष्ट होने से सूखे की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर सूखा राहत के चेक में सुविधा शुल्क की मांग करके किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, रामजी, बुद्धिनारायण, पन्ना, लवकुश, प्रेम शंकर, बीरबल, जागेश्वर, रामबचन, बैजनाथ, रामकुमार, राजरूप, सीताराम, उमाशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें