फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में रुसी पर्यटक घायल

विज्ञापन
सोनभद्र : चोपन। थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे के पास जानवर को बचाने के चक्कर में रुसी पर्यटक कल? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे के पास जानवर को बचाने के चक्कर में रुसी पर्यटक कलबेली पुत्र नसरुलेव (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रुसी नागरिक पिछले वर्ष 12 अक्तूबर को भारत भ्रमण के लिए भारत आए हैं। उन्हें 28 सितंबर तक भारत में रहना है। वह भारत भ्रमण पर बुलेट बाइक से निकले हैं। गोवा भ्रमण के बाद वाराणसी जाते समय अचानक मुख्य मार्ग पर एक जानवर को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डाला चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि घायल रुसी नागरिक कलबेली के भर्ती होने की सूचना एक राहगीर ने दी है। युवक का इलाज कराने के बाद एक निजी होटल में ठहराया गया है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें