फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लास्टिंग से दहशत में ग्रामीण महिलाएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ओबरा तहसील पर प्रदर्शन करतीं खैरटिया स्थित गोंडान टोला की महिलाएं।स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया स्थित गोंडान टोला के पास संचालित पत्थर खदान में हो रही तेज ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ओबरा तहसील पहुंची और प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि खदान में लगातार किए जा रहे भारी विस्फोटों से उनके मकानों में दरारें पड़ रही हैं। ब्लास्टिंग के दौरान उड़कर आने वाले पत्थर घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। महिलाओं ने बताया कि डीएम से शिकायत करने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि गांव के लोगों का पत्थरबाजी से कोई संबंध नहीं है। बावजूद इसके उन्हें संदेह के घेरे में लेकर दबाव बनाया जा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गीता, दुर्गावती, गुंजा देवी, अंजू देवी, देवकली, परमेशरी, शारदा, राजकुमारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें