वनिता समाज शक्तिनगर के संयोजन में शनिवार से आयोजित दो दिनी आनंद मेले में ग्रामीण संस्कृति के साथ विज्ञान आधारित विविध मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में होगा। यह आयोजन पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी आम लोगों के हित में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन, संस्कृति, उपयोगिता और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला हर वर्ष क्षेत्र के लिए उत्साह और आनंद का केंद्र बनता रहा है। इस बार भी इसे अधिक रोचक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले का मूल उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति, लोक-परंपराओं, सामुदायिक एकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी है। मेले में ग्रामीण जीवन के विविध रंग, पारंपरिक लोक-भाव, संस्कृति की गरिमा तथा सामाजिक चेतना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।