फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में हटेंगे रंबल स्ट्रिप ब्रेकर, बनेंगे स्पीड टेबल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड ​पर बना रंबल ​स्टि्रप ब्रेकर से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर की सड़कों और वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बने रंबल स्ट्रिप ब्रेकर हटाए जाएंगे। इनके स्थान पर स्पीड टेबल (हंप ब्रेकर) बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर की सिविल लाइंस रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप ब्रेकर बनाए गए थे। हालांकि, इनके कारण आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय व्यापारी और वाहन चालक लगातार आपत्ति जता रहे थे। व्यापारियों का कहना था कि इनसे वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है और यातायात प्रभावित होता है। पिछले दिनों आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए रंबल स्ट्रिप ब्रेकर हटाने की मांग की थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में बने ऐसे ब्रेकरों को चिह्नित कर हटाया जाएगा। वहीं, वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पुसौली के पास बने रंबल स्ट्रिप ब्रेकर भी हटाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से इनके स्थान पर स्पीड टेबल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ आवागमन भी सुगम हो सके। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की सहायक अभियंता प्रीति पटेल आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। विभाग की इस पहल से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें