फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला के हल छूने पर हंगामा, बुलाई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में एक महिला के हल छूने पर हंगामा हो गया। लोगों ने महिला को दंडित करने के लिए बुधवार को पंचायत बुला ली। लोगों का कहना है कि महिला के हल छूने से अनहोनी होती है। लोग इसे बारिश न होने से जोड़कर भी देखने लगे। हल छूने वाली महिला ने थाने में ग्रामीणों से माफी मांगी, तब उसे छुटकारा मिला।
विज्ञापन




रासपहरी गांव में बीते दिनों एक महिला ने खेत में पड़ा अपना हल चोरी होने के डर से घर पर लाकर रखर दिया था। ऐसा करते हुए उसके पट्टीदारों ने देख लिया।

इसको लेकर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कोटरडूबा के पास पंचायत बैठी। इसमें महिला को दंडित करने की योजना बन रही थी कि किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी।



उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का तर्क था कि मान्यता के अनुसार, महिला को हल नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से अनहोनी हो जाती है। ग्रामीणों का कहना था कि इसी वजह से बरसात नही हो रही है। इस पर सभी को म्योरपुर थाने लाया गया। वहां पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने सभी को समझाया और कहा कि यदि रासपहरी में हल छुआ है तो दूसरे गांव में तो बारिश होनी चाहिए, लेकिन दूसरे गांव में भी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में इस महिला का कोई दोष नहीं है। प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद ग्रामीणों ने बात मान ली। पंचायत के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, भोला पनिका समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि महिला के हल छूने से ग्रामीण बारिश न होने से जोड़कर अंधविश्वास में थे। इसी को लेकर पंचायत जुटी थी लेकिन पुलिस के समझाने के बाद सभी मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें