सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप रविवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस को मोबाइल और रुपये लूटने की सूचना दे दी। लूट की सूचना से पुलिस महकमे मेेें अफरातफर मच गई। कुछ ही देर में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सूचना देने वाले से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल की। युवक ने बताया कि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है, गलती से उसने लूट की सूचना दे दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। यहां दोनों आपस में सुलह-समझौता की बात करने लगे। पुलिस का कहना है कि झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।