फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चौराहे पर जमीन दिलाने के नाम पर 25.90 लाख की ठगी, आरोपी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन कस्बे के देवाटन चौराहे पर अच्छे लोकेशन वाली जमीन महज 41 लाख में दिलाने का झांसा देकर 25.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लगभग एक साल बाद भी जब न तो जमीन ही मिली, न ही दिए गए रुपये वापस किए गए। तब शनिवार को पीड़ित ने कोन थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी। जिले की सीमा से सटे गढ़वा (झारखंड) जिले के खरौंधी निवासी ईदू अली का आरोप है कि लगभग एक साल पूर्व दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डीसीएफ कॉलोनी मल्देवा के रहने वाले वकील अंसारी ने देवाटन चौराहे के पास अच्छे लोकेशन व अच्छी स्थिति वाली जमीन 41 लाख में दिलाने का भरोसा दिया था। मौके पर ले जाकर जमीन भी दिखवाई थी। जमीन दिलाने की बातचीत तय होने के बाद उससे एडवांस के तौर पर 2.96 लाख लिए। इसके बाद जल्द जमीन बैनामा करा देने का झांसा देते हुए कई किस्तों में रकम लेने का क्रम बना रहा। सारी रकम उसने एसबीआई स्थित अपने खाते में मंगाई। 22.94 लाख देने के बाद भी जमीन नहीं मिली। तब उसने शेष रकम रजिस्ट्री के बाद ही देने का दबाव बनाने का शुरू कर दिया। हीलाहवाली करता देख उससे दिए गए रुपये मांगे। कुछ दिन तक तो उसने टालमटोल किया। बाद में उसने रुपये लौटाने से भी इन्कार कर दिया। आरोप है कि अब दबाव बनाने पर वह गाली-गलौज कर रहा है। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें