फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौ चौकियों वाला विंध्याचल मंडल का पहला थाना बनेगा रॉबर्ट्सगंज

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर बना पुलिस बूथ। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली विंध्याचल मंडल की सबसे अधिक पुलिस चौकियों वाला थाना बनने जा रही है। अभी तक रॉबर्ट्सगंज और भदोही कोतवाली क्षेत्र में आठ-आठ पुलिस चौकियां हैं। धर्मशाला चौकी के शुभारंभ के बाद रॉबर्ट्सगंज में इनकी संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। नई चौकी के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवरात्र में ही इसका शुभारंभ प्रस्तावित है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि धर्मशाला चौकी बनने के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली विंध्याचल मंडल का सबसे ज्यादा पुलिस चौकियों वाला थाना बन जाएगी। मंडल में मिर्जापुर की देहात कोतवाली के पास सबसे अधिक चार पुलिस चौकियां हैं, जबकि भदोही कोतवाली क्षेत्र में आठ चौकियां स्थापित हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अभी शहर, कांशीराम, लोढ़ी, नई बाजार, हिंदुआरी, सुकृत, चुर्क और चेरुई पुलिस चौकियां हैं। अब धर्मशाला चौक से जैत और परासी तक के क्षेत्र के लिए धर्मशाला के नाम से नई चौकी स्थापित की जा रही है। फिलहाल इसका संचालन धर्मशाला चौक स्थित भवन से किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकियों की संख्या नौ हो जाएगी। वहीं, शहर में तीन चौकियां हो जाएंगी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में जिले के सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। इस वर्ष अक्तूबर में ही यहां दर्ज मामलों की संख्या करीब 850 पहुंच गई है। पिछले वर्ष कोतवाली में 1296 मामले दर्ज किए गए थे। नई चौकी की स्थापना को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैत क्षेत्र में हेरोइन जैसे मादक पदार्थों के कारोबार की बढ़ती गतिविधियों और पुलिस की हालिया धरपकड़ के दौरान सामने आए तथ्यों को देखते हुए नई चौकी की भूमिका अहम हो सकती है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है। इसे देखते हुए सुकृत पुलिस चौकी, जिसे रिपोर्टिंग चौकी का दर्जा प्राप्त है, को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यहां की इमारत को भी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की तर्ज पर नया स्वरूप देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें