फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चलाई जा रही 16 रोडवेज बसें

विज्ञापन
ोनभद्र डिपो रोडवेज बस से सफर करते यात्री। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस की रोक के लिए जारी लॉकडाउन में ढील मिलने से जिले में यातायात बहाल कर दी गई है। परिवहन निगम की तरफ से जिले में 16 रोडवेज बसें चलाई जा रही है। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही अन्य सतर्कता बरती जा रही है। लेकिन मौजूदा हालात में यात्री कम निकल रहे है। राबर्ट्र्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में ढील मिलने से अभी फिलहाल मिर्जापुर और वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक कुल 16 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। मिर्जापुर रुट पर दो, दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एक, बीजपुर मार्ग पर दो, घोरावल-खलियारी मार्ग पर दो और शेष रोडवेज बसों का संचालन वाराणसी शक्तिनगर रूट पर किया जा रहा है। बसों में यात्रियों के बैठाये जाने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज किया जा रहा है। बिना मास्क पहने यात्रियों को रोडवेज बसों से यात्रा नहीं करने दिया जा रहा है। बुधवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद रोडवेज बसों में बैठने दिया गया। रोड पर चल रही बसों का सैनिटाइज कराया जा रहा है। मौजूदा हालात के बीच यात्रियों का कम निकलना हो रहा है। इससे रोडवेज बसों के संचालन का खर्च मेंटेन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें