फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई रोडवेज की बस, सात यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात यात्री घायल हुए। उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार की देर रात करीब 11 बजे हुई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शक्तिनगर से सवारी लेकर रोडवेज की बस वाराणसी जा रही थी। रेणुकूट से हाथीनाला के बीच मुर्धवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को हिंडाल्को चिकित्सालय में दाखिल कराया। घायलों में प्यारी देवी पत्नी स्व दशरथ उम्र (50), मंजू देवी पत्नी रविंद्र प्रसाद उम्र (41), सरोज देवी पत्नी शशिकांत (30), पल्लवी पुत्री जयप्रकाश (7), जानवी पुत्री जयप्रकाश (4), राजकुमारी पत्नी हृदयनारायण राम (41) व सावित्री देवी उम्र (74) वर्ष शामिल हैं। हिंडाल्को चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें