फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार में स्टांप, न्यायालय शुल्क और पंजीयन विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को जुगैल ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़क की मरम्मत न करने और पेयजल समस्या से अवगत कराया। इस पर प्रभारी मंत्री ने अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री दोपहर में सबसे पहले जुगैल स्थित जिरही देवी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद मंदिर का विकास कराने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। इसके बाद ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के लिए जो गड्ढे खोदे गए हैं उसे मिट्टी बिना समतल किए ही छोड़ दिया गया है। सड़क की मरम्मत का कार्य समय से न किए जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
इस पर मंत्री ने विभागीय अफसरों को सख्त हिदायत दी कि पाइप लाइन बिछाने के तत्काल बाद सड़क को समतल करने का प्रारंभ करें। इस दौरान ग्रामीणों ने जिरही देवी मंदिर के पास विवाह मंडप बनाने की भी मांग की। राज्यसभा सांसद रामशकल के सहयाेग से मंडप निर्माण का आश्वासन दिया गया। मंत्री ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजनांतर्गत हर घर को नल से जल का कनेक्शन देने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय को इंटर तक की मान्यता के लिए डीएम के माध्यम से शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष काे श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस
चोपन। प्रभारी मंत्री जुगैल गांव निवासी पार्टी के बूथ अध्यक्ष प्रेममोहन खरवार के भी घर पहुंचे। पिछले दिनों प्रेम की हत्या पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दिवंगत बूथ अध्यक्ष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मृतक के पिता रामसनेही को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान मंत्री ने ग्राम प्रधान अगोरी राम प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें