फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की उपस्थिति में हुई सड़क की नापी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत घोरावल में मुक्खा मोड़ के पास घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग ने लोक निर्माण के अधिकारियों की उपस्थिति में नापी कराई। स्वत: कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अवैध रूप से कब्जा करने पर 23 लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने को कहा गया है। इस पर 14 दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग में आपत्ति दायर की थी और नापी कराए जाने की मांग की गई थी। इस क्रम मेें राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सड़क की नापी शुरू की। आपत्ति करने वाले दुकानदारों ने अपने पक्ष में विभिन्न दस्तावेज प्रस्तुत किए। सड़क के पश्चिम की ओर अतिक्रमण की पुष्टि की गई और इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भेजी गई। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता एसएन यादव, राजस्व निरीक्षक विनय तिवारी, हल्का लेखपाल सरदार भगत सिंह, रामआसरे, राजेश दूबे और कस्बा चौकी प्रभारी शिवचरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें