फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल भी नहीं चली 184 लाख से बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चतरा ब्लाक के रामगढ़ से सिलथम संपर्क मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। राहगीरों को आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रामगढ़-सिलथम संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क रोजगार योजना के तहत 5-6 किलोमीटर 184.15 लाख की लागत से हुआ था। कार्यदाई संस्था को 2021 तक सड़क की मरम्मत भी करनी थी लेकिन एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इस मार्ग से विकास खंड कार्यालय, बाल विकास परियोजना, पशु अस्पताल, कई विद्यालय, बैंकों थाने का भी संचालन होता है। इसके साथ रामगढ़, करवनिया, पड़री कलां, सिलथम पटना, बरकोनिया, सोढ़ा, करौंदिया, भीखमपुर, धर्मदासपुर, रघुनाथपुर, रामपुर सहित पहाड़ी अंचल के दर्जनों गांवों का आवागमन ब्लाक जिला मुख्यालय, अस्पताल के लिए होता है। वर्ष 2021 में तत्कालीन प्रभारी मंत्री भी ब्लाक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरे थे और उनके समक्ष सड़क निर्माण कराने के लिए मांग भी की गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बीडीओ चतरा उत्कर्ष सक्सेना ने कहा कि सड़क निर्माण न होने से काफी दिक्कत हो रही है। उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर सड़क का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें