फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बना दी सड़क

विज्ञापन
ब्राह्मण बस्ती में श्रमदान कर सड़क बनाते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गाँव स्थित ब्राह्मण बस्ती में इन दिनों दुद्धी में हो रही बारिश में कच्ची सड़क पर चलना दुश्वार हो गया था। ग्रामीण आये दिन उक्त सड़क पर फिसल कर गिर जा रहे थे। ग्रामीणों की जब किसी ने नहीं सुनी तो आपसी सहयोग से 900 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करा दिया। ग्रामीणों ने बताया की जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण के लिए कहा गया। इतना ही नहीं लिखित तौर पर भी अपनी समस्या को बताया। लेकिन किसी ने सड़क निर्माण कराना तो दूर खस्ताहाल सड़क की संज्ञान तक नहीं ली। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी उर्फ विक्की सड़क निर्माण के बारे में कहा जिस प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से श्रमदान कर 900 मीटर लंबी कच्ची सड़क पर मोरंग का भराव कर सड़क निर्माण किया। धनौरा गांव के विवेक सांडिल्य,धर्मेंद्र सिंह, अंजनी सिंह,अवधेश मिश्रा, मनोज पांडेय, संतोष तिवारी, हंसराज तिवारी, सुजीत तिवारी, दीना तिवारी, दिनेश तिवारी, मनोज तिवारी, अखिलेश तिवारी ने श्रमदान किया। गांव के लोगों ने इस कदम को प्रशंसनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें